समय का पहिया
समय का पहिया
समय का पहिया घूम रहा है,
बरसों से अथक, अविरल।
इस समय को कोई न तो रोक सका है,
ना ही कोई टोक सका है,
यह बस चलता ही चला जा रहा है।
समय का पहिया घूम रहा है।
समय ना किसी के लिए रुका है,
ना किसी के लिए रुकेगा,
यह बरसो से चलता रहा है,
चलता रहेगा।
इसके साथ तुम चल रहे हो,
हम चल रहे हैं सब चल हैं।
समय का पहिया घूम रहा है।
सुख हो या दुख हो,
समय के साथ चलना ही नियति है।
सांसो की डोर जब तक है,
यह समय ही सबसे बड़ी निधि है।
सुख-दुख के संग-संग दौड़ रहा है,
जीवन का पहिया घूम रहा है।
जिसने समय को साध लिया,
उसने जीवन में सुख पा ही लिया।
जिसने समय को छोड़ दिया,
समझो जीवन का रुख मोड़ दिया।
आगे-आगे दौड़ रहा है,
समय का पहिया घूम रहा है।
