STORYMIRROR

UMA PATIL

Inspirational

4  

UMA PATIL

Inspirational

सकारात्मक क्रांति

सकारात्मक क्रांति

1 min
28.2K


जब भारत पर डेढ़ सौ साल

अंग्रेजों ने किया था राज

भारत था 'सोने की चिड़िया'

सुनिए मेरी बात आज ।।१।।

भारत में हो सकारात्मक क्रांति

जिसमें हो हम सभी शामिल

कोई भी न दूर रहे मुनाफे से

चारों ओर क्रांति की झिलमिल ।।२।।

बनेगा भारत ऐसा राष्ट्र

जिसमेँ होंगी समानता

भाईचारा फैले सबमें

होंगी राष्ट्र में एकता ।।३।।

यह हमारा एकमेव देश हैं

भारत लोकशाही गणराज्य

हम सब सफलता पाकर

बनाएँगे देश को प्रभावी साम्राज्य ।।४।।

चारों दिशाओं में जलेगी

सकारात्मक क्रांति की मशालें

क्रांति का पुकारा करेंगे

हम सब बनकर जोशीले ।।५।।

होगा तंत्रज्ञान का विकास

सबको मिलेगी शिक्षा

जहाँ नारी स्वयं ही

कर पाएगी खुद की रक्षा ।।६।।

ख़त्म होगा जातिभेद

सब को मिलेगा हक़ समान

चीनी वस्तुओं पर बहिष्कार

भारत का ही बिकेगा सामान ।।७।।

भाईचारा जागेगा सब में

हिंदू, मुस्लिम, सिख हो या ईसाई

राह चलते कोई भी न पूछेगा,

"तू कौनसे धर्म का है भाई ?" ।।८।।

कर के सकारात्मक क्रांति

दूर करेंगे हम घना अँधेरा

चारों दिशाओं में फैलेगा प्रकाश

डालो पर चिड़ियाँ करेगी बसेरा ।।९।।

एक कदम चलो बढ़ाए

सकारात्मक क्रांति की ओर

जग में भारत का नाम गूंजेगा

सभी ओर 'भारत-भारत' का शोर ।।१०।।

चलो हम सब मिलकर

सकारात्मक क्रांति का दे नारा

खुशहाल हम बनाऐंगे

हमारा हिन्दुस्थान सारा ।।११।।

हम सब देश वासी

करेंगे आज प्रतिज्ञा

सकारात्मक क्रांति की

गूंज उठेगी संज्ञा ।।१२।।

(#positiveindia)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational