शिक्षक
शिक्षक
कोमल दिल भोली मुस्कान नन्ही उँगली थाम कर
उज्जवल भविष्य की
करवाते पहचान।
कच्ची बुद्धि को परिपक्व बनाते।हमारे शिक्षक महान
अच्छे बुरे का भेद कराते।
कभी प्यार से, कभी फटकार से करते हमारी
प्रतिभा का निर्माण।
हमे लक्ष्य तक पहुँचाने मे
दिन - रात परिश्रम करके
हमारी शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाते।
वह शिक्षक ही है। जो हमारी सफलता मे
सच्चे दिल से खुश हो कर निस्वार्थ
आशीर्वाद ,ज्ञान की गंगा मे हमे डुबकी लगवाते।
पढाई के साथ जीवन में
अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देते।
ऐसे गुरूजनों को हमारा कोटि कोटि नमस्कार है।
