STORYMIRROR

Manisha Gupta

Inspirational

3  

Manisha Gupta

Inspirational

शिक्षक की आवाज से

शिक्षक की आवाज से

1 min
376

मधुर गीत बनाने के लिए मैं राग बनाता हूँ

बुराइयों को जलाने के लिए मैं आग बनाता हूँ

अच्छे को अच्छा, बुरे को बुरे से आगाज कराता हूँ

गलत पर बोलने के लिए मैं एक आवाज बनाता हूँ

मैं एक शिक्षक हूँ, मैं किसी का भविष्य संवारता हूँ

और हां, मैं इंसान में इंसानियत जगाता हूँ


जीवन की अंधियारों में रौशनी दिखाता हूँ

जब बंद हो जाए सारे दरवाजे

मैं एक नयी राह दिखाता हूँ

कठिन राहों को भी आसान बनाता हूँ

मैं एक शिक्षक हूँ मैं किसी का भविष्य संवारता हूँ


ढूंढ ले कोई चंद्रमा पर घर तो क्या

मैं तो अच्छे घर को भी महल बनवाता हूँ

किताबी ज्ञान से ऊपर, मैं अज्ञानी को भी ज्ञानी बनाता हूँ

संसार की बुराइयों से ऊपर उठ

किसी को मिसाल बनाता हूँ

बालकाल से जीवन भर किसी का मैं साथ निभाता हूँ

हर परिस्थितियों में भी खुश रहना सिखाता हूँ

मैं एक शिक्षक हूँ मैं किसी का भविष्य संवारता हूँ


दूसरों के जीवन को नई राह दिखाता हूँ

देकर अपनी ज्ञान पूंजी दूसरों को मानव बनाता हूँ

पाप व लालच से डरने का सबक मैं सिखाता हूँ

और देश के लिए मर मिटने की राह दिखाता हूँ

मैं एक शिक्षक हूँ मैं किसी का भविष्य संवारता हूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational