STORYMIRROR

saukat ali

Inspirational

3  

saukat ali

Inspirational

सारी दुनिया जाग उठी, जागो हिंद वासी

सारी दुनिया जाग उठी, जागो हिंद वासी

1 min
216

सारी दुनिया जाग उठी, जागो हिन्द के वासी।

पक्षी चहचहाते है,

कोयल मीठी तान सुनाती है।

सूरज की पहली किरण तुझे जागती है।

जागो हिन्द के वासी जागो हिन्द के वासी।।

जागो धरा वीरों, धरा देती आज तुम्हें आवाज।

जागो हिन्द के वासी, जागो हिन्द के वासी।

सीमा पर चढ़ आया दुश्मन ,

तू अब भी सोया है।

ओ हिन्द के वीर जवान,

जागो धरा के वीरों, धरा देती आज तुम्हें आवाज।

जन्म लिया जिस भूमि पर , उसका कर्ज चुकाकर तुम जाना।

देनी पड़े हजार बार कुर्बानी ,

तो हंस मौत को गले तुम लगाना।

जागो हिन्द के वासी जागो हिन्द के वासी।

हिमालय ने दी आज तुम्हें आवाज

भारत मां पुकारे आज।

जागो हिन्द के वासी जागो हिन्द के वासी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational