STORYMIRROR

ritesh deo

Inspirational

4  

ritesh deo

Inspirational

रुकता मत

रुकता मत

1 min
364

रुकना मत तुम चलते रहना

उन्मुक्त गगन में उड़ते रहना

कड़ी धूप में भूख प्यास से

तुम मत थकना , तुम चलते रहना

घने वृक्षों की छाया में ,

संसार की कठोर माया में ,

तुम मत फंसना , तुम चलने रहना

गुलाब के फूल सा बनना है ,

तो कांटो को भी संग लेते चलना

सूरज जितना बनाना है ,

तो सूरज जितना तपते रहना

तपते - तपते चलते रहना

तुम मत रुकना , तुम चलते रहना

इसमें कोई हर्ज नहीं

जीवन का काम है चुनौतियां देना

इन चुनौतियों का निडर सामना करते रहना

तुम मत रुकना , तुम चलते रहना ।


                          


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational