STORYMIRROR

Vinay Kumar

Inspirational

4  

Vinay Kumar

Inspirational

पर्यावरण

पर्यावरण

1 min
225

फेसबुक व्हाट्सएप से, जितने पेड़ लगाए जाते हैं।

शायद कुछ ही पौधे जमीन पर उग पाते हैं।।

कुछ पौधे बढ़ने से पहले, ही मुरझा जाते हैं।

कुछ तो पेड़ पकड़कर, बस फोटो ही खिचवाते हैं।।

काश ये सारे पौधे, जमीन पर उग पाते।

उसी छाया में बैठ सब, पर्यावरण दिवस मनाते।।

वातावरण शुद्ध हो जाता, और शुद्ध हवा भी पाते।

अगर सभी सच्चे मन से, पर्यावरण दिवस मनाते।।

कुछ तो ऐसे भी हैं, जो सचमुच पर पेड़ लगाते हैं।

अक्सर देखो जब उनको, वो ताजे ही खाते हैं।।

उन्हीं फलों को बेच बेचकर, पैसा खूब कमाते हैं।

आओ सब मिलकर पर्यावरण दिवस मनाते हैं।।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational