वीर जवान
वीर जवान


हम सबकी रक्षा करने को,
सीमा पर रहते वीर जवान।
देश के खातिर अपना सारा,
जीवन कर देते कुर्बान।।
दुश्मन से लड़ते-लड़ते वो,
हंसते- हंसते दे देते जान।
वीर जवानों के बल से ही,
कहलाता ये देश महान।।
भारत को आजाद किए हैं,
देकर सब अपना बलिदान।
कितनी माताओं ने कर दिया,
अपने बेटों को कुर्बान।।
अपना घर परिवार छोड़कर,
जंगल में बसते वीर जवान।
सारे जहां में सबसे अच्छा,
हाय यह मेरा देश महान
।।
तिरंगा की शान बचाने में,
कर देते ये जीवन दान।
सेवा भाव ले मन के अंदर,
रहते अपने वीर जवान।।
विनय का सबसे ये कहना है,
करो सा भी इनका सम्मान।
ट्रेन हो या बस के सफर में,
कभी न हो इनका अपमान।।
आओ सब मिलकर कहते हैं,
जय हो जवान जय किसान।
15 अगस्त पर आओ मिलकर,
करते हैं इनका सम्मान।।
हम सब की रक्षा करने को,
सीमा पर रहते वीर जवान।
देश के खातिर अपना सारा,
जीवन कर देते कुर्बान।।