STORYMIRROR

Samiksha Panda

Abstract

4  

Samiksha Panda

Abstract

प्रवासी पक्षी

प्रवासी पक्षी

1 min
818

शीतल हवा के आगमन से,

अपने घोंसलों से वे निकलते।

अपने घरोंदों को छोड़कर,

दूर-दूर तक उड़ते रहते।

ये हैं वो अनोखे पक्षी,

जिन्हे हम बुलाते प्रवासी पक्षी।


ऊड़ते-ऊड़ते वे यात्रा करते,

प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते।

पावन नदी, सुंदर झरने,

और बर्फिले पहाड़ों को पार करते।

ये हैं वो अनोखे पक्षी,

जिन्हें हम बुलाते प्रवासी पक्षी।


ये सब पंछी जब उड़ते-उड़ते,

मीलों लंबी यात्रा पूरे करते।

उड़ते समय वे बहुत थक जाते,

पर फिर भी लगातार उड़ते रहते।

ये हैं वो अनोखे पक्षी,

जिन्हें हम बुलाते प्रवासी पक्षी।


प्रवासी पक्षी हमें सिखाते,

निरंतर परिश्रम का महत्त्व बताते।

ये नन्हे फरिस्ते कितना नेहनत करते,

थक जाने पर भी उड़ते रहते।


ये हैं वो अनोखे पक्षी,

जिन्हें हम बुलाते प्रवासी पक्षी।

ये हैं वो अनोखे पक्षी,

जिन्हें हम बुलाते प्रवासी पक्षी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract