STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

परदेशी तेरा कैसे करें एतबार

परदेशी तेरा कैसे करें एतबार

1 min
397

तेरा हम परदेशी, कैसे करें एतबार।

कब तक करेंगे ऐसे, हम तेरा इंतजार।।

कैसे कहे कि मिलने, आयेगा तू हमसे।

कैसे माने तुमको है, हमसे सच्चा प्यार।।

तेरा हम परदेशी-----------------------।।


क्या निभायेगा हमसे, अपनी तू वफायें।

नहीं करेगा फिर से, ऐसी तू खतायें।।

हो जाये टुकड़ें, इस दिल के कभी अगर।

कैसे माने, नहीं तोड़ेगा तब तू इकरार।।

तेरा हम परदेशी-----------------------।।


सीने से तुमको लगा ले, लेकिन हम।

बाँहों में तुमको भर ले, लेकिन हम।।

डरते हैं छोड़ देगा तू, हमको अकेला।

ऐसे में करें कैसे, तुमसे हम इजहार।।

तेरा हम परदेशी-----------------------।।


कौन हमको देगा, पनाह बदनामी में।

कौन हमको देगा, दुहायें बदनामी में।।

हो जायेगी बर्बाद जब, जिंदगी हमारी।

देने में हमको सहारा, कर दे तू इन्कार।।

तेरा हम परदेशी-----------------------।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract