STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Inspirational

नया युग

नया युग

1 min
217

आलमारी नोटों के बंडल उगल रही है 

बेरोजगारी युवाओं को निगल रही है 

भ्रष्ट तंत्र पर जबरदस्त चोट के चलते 

"खानदानी" हाथों से सत्ता फिसल रही है 

परिवार का "जादू" खत्म हो गया है 

तुष्टीकरण से गहरा जख्म हो गया है 

जातियों में बांटकर राज करने वालों का

"देशद्रोह" अब सबसे बड़ा धर्म हो गया है 

भारत की ताकत विश्व में बढ़ रही है 

युवा पीढ़ी नित नये आयाम गढ़ रही है 

आतंकवाद के नाग को कुचल दिया है

डर के मारे पड़ोसी को धूजनी चढ़ रही है 

तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के करीब हैं 

कल तक जो दुश्मन थे आज हबीब हैं 

भारत को "नये युग" में जाते देखकर 

हम सभी भारतीय बहुत खुशनसीब हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational