STORYMIRROR

Shishir Desai

Inspirational

4  

Shishir Desai

Inspirational

नशा मुक्त भारत

नशा मुक्त भारत

1 min
385

आया 26 जून तो आओ अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाए मिलकर यह संदेश जन जन को पहुंचाए।

छोड़ो हर प्रकार का अब करना नशा अपनाओ सफल,स्वस्थ दिनचर्या।।


करता है बर्बाद नशा जीवन को इसकी लत ना लगाओ

नष्ट होती है आत्मा संग शरीर के,नशे से खुद को बचाओ।

छोड़ो नशे की आदत दूसरों की भी आदत छुड़ाओ

सुंदर सपनों में खो कर ना अपनी तंदुरुस्ती गवाओ।।


बनो सभ्य,जिम्मेदार नागरिक देश के प्रति जवाबदारी निभाओ

ना करो पाश्चात्य की नकल भारतीय संस्कृति को अपनाओ।

छोड़ो सेवन नशे का ब्रोंकाइटिस, अपचन,अस्थमा 

टी बी और अन्य बीमारियों से खुद को बचाओ।।


करोगे नशा तो कैसे अपने परिवार को टूटने से बचा पाओगे

होगी अशांति,क्लेश बढ़ते तनाव को कैसे रोक पाओगे।

करोगे संकल्प तभी तो नशे की लत को छोड़ पाओगे

होगी मुक्ति नशे से शिशिर तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर पाओगे।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational