STORYMIRROR

Vishal Patil

Tragedy Action Classics

4  

Vishal Patil

Tragedy Action Classics

नए किरदार

नए किरदार

1 min
442

कितने नए किरदार बन जाता हूं

आज अच्छा तो कल बुरा बन जाता हूं


जब मित्रता आये तो कर्ण बन जाता हूं

ओर शत्रुता आये तो कुरुक्षेत्र बन जाता हूं


कभी मोहब्बत की बात आये तो कृष्ण बन जाता हूं

ओर माँ की बात आये तो रावण बन जाता हूं


कितने नए किरदार बन जाता हूं

वक्त के साथ मै कितना बदल जाता हूं


कभी पिता के आगे राम बन जाता हूं

तो कभी पुत्र के आगे धृतराष्ट्र बन जाता हूं


जब भाई की बात आये तो लक्ष्मण बन जाता हूं

और घर की बात आये तो पितामह बन जाता हूं


मैं रोज न जाने कितने किरदार बन जाता हूं

आज अच्छा तो कल बुरा बन जाता हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy