STORYMIRROR

Raj Srivastva

Comedy

3  

Raj Srivastva

Comedy

मुस्कुराईये नि:शुल्क है

मुस्कुराईये नि:शुल्क है

1 min
11.6K

एक व्यंग हैं ,पसंद आये तो एक स्माइल दीजियेगा।


यह नदियों का मुल्क है,

पानी भी भरपूर है।

बोतल में बिकता है,

पन्द्रह रूपये शुल्क है।


यह गरीबों का मुल्क है,

जनसंख्या भी भरपूर है।

परिवार नियोजन मानते नहीं,

नसबन्दी नि:शुल्क है।


यह अजीब मुल्क है,

निर्बलों पर हर शुल्क है।

अगर आप हों बाहुबली,

हर सुविधा नि:शुल्क है।


यह अपना ही मुल्क है,

कर कुछ सकते नहीं।

कह कुछ सकते नहीं,

बोलना नि:शुल्क है।


यह शादियों का मुल्क है,

दान दहेज भी खूब है।

शादी करने को पैसा नहीं,

कोर्ट मैरिज नि:शुल्क है।


यह पर्यटन का मुल्क है,

रेलें भी खूब हैं।

बिना टिकट पकड़े गए तो,

रोटी कपड़ा नि:शुल्क है।


यह अजीब मुल्क है,

हर जरूरत पर शुल्क है।

ढूंढ कर देते हैं लोग,

सलाह नि:शुल्क है।


यह आवाम का मुल्क है,

रहकर चुनने का हक है।

वोट देने जाते नहीं,

मतदान नि:शुल्क है।


बेचारा आदमी:

जब सर के बाल न आये तो दवाई ढूँढता है..,

जब आ जाते है तो नाई ढूँढता है..,

जब सफ़ेद हो जाते है तो डाई ढूँढता है...! 

और जब काले रहते हैं तो लुगाई ढूँढता है ।


मुस्कुराईये नि:शुल्क है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy