STORYMIRROR

Anjali Gupta

Inspirational

4  

Anjali Gupta

Inspirational

मुखौटों के पीछे का चेहरा

मुखौटों के पीछे का चेहरा

1 min
204

होते हैं कुछ लोग इस दुनिया में ऐसे भी

चेहरे पर मुस्कान और दिल में दर्द लिए फिरते हैं।

दूसरों को दिखाने के लिए खुश और

अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं।


अपने परिवार के खातिर

मुस्कुराना उनकी मजबूरी होती हैं।

पर तन्हा अकेली रातों में

चुपके से सिसकियां भर वो रोते हैं।


दर्द नहीं बांटते हैं अपना किसी से

पर दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार होते हैं।

होते हैं कुछ ऐसे भी लोग दुनिया में जो

अपने चेहरे पर एक झूठा मुखौटा लगाए रहते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational