STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

मुझे कुछ कहना है

मुझे कुछ कहना है

1 min
0

मुझे कुछ कहना है मुझे कुछ कहना है, कि मुझे कुछ नहीं कहना है। अब आप बताओ- कि आपको क्या और क्यों सुनना है? बड़े अजीब हो आप मेरा सूकून छीनने पर आमादा हो, जैसे मैं, मैं नहीं आपका प्यादा हो। आप भी क्या याद रखोगे जो मैं कहने जा रहा हूँ, आपको असहज करने जा रहा हूँ आपको अपनी भूल का दंड देने जा रहा हूँ। आप तो जीना चाहते हो न तो जियो न! भला रोका कब और किसने है? मगर मैं तो जीना ही नहीं चाहता हूँ मगर सदियों तक जिंदा रहना हूँ क्योंकि मैं, मैं हूँ आपकी तरह जीने की भीख नहीं माँगता हूँ जिंदा रहने के लिए सिर्फ लीक से हटकर कुछ अलग करने की राह पर चलता हूँ। सुना आपने! एक बात और कहना चाहता हूँ कि आपसे दूर, बहुत दूर रहना चाहता हूँ। सुधीर श्रीवास्तव


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract