STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

मुबारक हो जन्मदिन अटल बिहारी

मुबारक हो जन्मदिन अटल बिहारी

1 min
384

मुबारक हो जन्मदिन अटलबिहारी।

करेगी याद तुमको यह दुनिया सारी।।

एक महापुरुष हो तुम इस जमीं पर।

पूजेगी तुमको सच में यह दुनिया सारी।।

मुबारक हो जन्मदिन ------------------।।


तुम्हारा जीवन संघर्ष आदर्श है सबका।

कुर्बान है तुम पर यहाँ तन मन सबका।।

तुमने जीया है जीवन काँटों में रहकर।

अनमोल और अद्भुत है हस्ती तुम्हारी।।

मुबारक हो जन्मदिन -----------------।।


सयुंक्त राष्ट्रसंघ में हिन्दी की शान बढ़ाई।

कारगिल युद्ध में भारत को जीत दिलाई।।

नाम के साथ साथ तुम हो वादों पे अटल।

गाती है ऐसी महिमा यह दुनिया तुम्हारी।।

मुबारक हो जन्मदिन --------------------।।


दया-प्रेम-सहनशीलता की तुम हो तस्वीर।

तुम्हारा शासन विश्व में बन गया नजीर।।

ध्रुव तारे की तरह तुम चमकोगे हमेशा।

देशप्रेम-मानवता से पूर्ण रचना तुम्हारी।।

मुबारक हो जन्मदिन -------------------।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract