STORYMIRROR

DINESH KUMAR GUPTA

Inspirational

3  

DINESH KUMAR GUPTA

Inspirational

माँ हमें अब उड़ने दो :

माँ हमें अब उड़ने दो :

1 min
174

हम बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं

कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है

जहाँ हमारा परचम नहीं है;

हम सीमा पर डटीं हुई हैं

हम आकाश में उड़ रहीं हैं

हम समंदर के सीने पर इठला रहीं हैं

लड़कियाँ अब कमजोर नहीं हैं

जो सिर्फ घूघँट में शरमा रहीं हैं।

हम रौशन करेंगे तुम्‍हारा नाम

हम तुम पर बोझ नहीं हैं,

सिर्फ हमें ब्‍याहने की फिक्र न करो

माँ हमें अब उड़ने दो

हमारे सपनों को सच करने दो;

हमें पढ़ने दो, सँवरने दो

हमें हौसला दो; हमें जीवनपथ पर बढ़ने दो

माँ हमें अब उड़ने दो ।। 


સામગ્રીને રેટ આપો
લોગિન

Similar hindi poem from Inspirational