मैंने मुहब्बत की
मैंने मुहब्बत की
उसने नफ़रत की और मैं ख़फा भी नहीं।
मैंने मुहब्बत की, उसको पता भी नहीं।
ना जाने क्यूॅं नफ़रत करती है मुझसे,
ऐसी वैसी तो, मेरी अदा भी नहीं।
मैं अक्सर उसको ही देखता रहता हूँ,
मुंह फेर लेती है, मेरी ख़ता भी नहीं।
सामने आते ही वो रुख़ बदल लेती है,
इतनी बेमुरव्वत तो, ये हवा भी नहीं।
उसके मुस्कुराने से मैं ठीक रहता हूँ,
इतनी असरदार तो, कोई दवा भी नहीं।
उसे देख लूॅं यानी जन्नत मिल गई मुझे,
ऐसी मेहरबान तो, कोई दुआ भी नहीं।
उसकी जुल्फ़ें, उसके लब, उसकी आंखें,
इतनी नशीली तो, वो मयकदा भी नहीं।
मैं इज़हार कर दूॅं और वो मान जाए,
सोचो, मैं ऐसा तो, कोई ख़ुदा भी नहीं।
मेरे घर के ही सामने रहती है वो,
मेरी इससे बड़ी तो, कोई सज़ा भी नहीं।

