STORYMIRROR

Manju Saini

Inspirational

4  

Manju Saini

Inspirational

मैं रहूं न रहूं

मैं रहूं न रहूं

1 min
317


जिंदगी का जिंदगी से साथ 

 जिंदा रहे हम, रहे जब तक

   हमारा हौसला जिंदा रहे

    मैं रहूं न रहूँ।


वक्त ने माना हमारे बीच

 रख दी दूरियां बनाकर 

   हों दिलों में रास्ता, तो जिंदा रहे

    मै रहूं न रहूँ।


ऐ मेरे अपनो तुम्ही ने दी 

 मुझे जिंदादिली, मैं अगर जिंदा

  रहूं, तू भी सदा जिंदा रहे

    मैं रहूँ न रहूँ।


प्यार से सुलझाइये,

 हल गुत्थियां सुलझ जाएगी

  जब तलक संसार है ये

   फलसफा जिंदा रहे

    मैं रहूँ न रहूँ।


मेरी कविता,रहेगी

 मेरे दोहो की ताल भी

  गीत मेरे की सुरताल भी

   और गजल की खनक भी

    मैं रहूं न रहूं।


 मेरा कहा जिंदा रहे

  मेरा लिखा जिंदा रहे

   मै तुममे जिंदा रहूँ

    बस ये तमन्ना रहे

     मैं रहूँ न रहूँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational