STORYMIRROR

Kartvya Chaudhary

Inspirational

3  

Kartvya Chaudhary

Inspirational

मैं हूं शिक्षक ।

मैं हूं शिक्षक ।

1 min
60

मैं हूं शिक्षक

पढ़ता हूं,पढ़ाता हूं

समझता हूं, समझाता हूं 

अच्छाई दिखाता हूं, बुराई हटाता हूं 

सच बताता हूं, झूठ हटाता हूं 

मैं हूं शिक्षक।

सीखता हूं, सिखाता हूं 

करता हूं, कराता हूं 

आगे बढ़ाता हूं, पीछे हट जाता हूं


मैं हूं शिक्षक

पाठ पढ़ाता हूं, कभी पढ़ जाता हूं 

हमेशा हंसाता हूं, कभी रो जाता हूं

कभी वीरों की, कभी जिंदगी का

रहस्य सुनता हूं, सुनाता हूं 

समझता हूं, समझाता हूं

कभी छात्र बन जाता हूं 


मैं हूं शिक्षक

जिंदगी एक पथ है, पथ एक राह है 

राह के राहगीरों को बताता हूं 

कभी खुद सीखा था, आज सबको सिखाता हूं

मैं हूं शिक्षक

जिंदगी के असल मायने 

सबको बताता हूं, सिखाता हूं 

कभी खुद सीख जाता हूं

आज को सवार के कल का भविष्य बनाता हूं ।

मैं हूं शिक्षक ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational