STORYMIRROR

Preeti Gupta

Inspirational

3  

Preeti Gupta

Inspirational

मै "मैं" के लिए

मै "मैं" के लिए

1 min
164


खुद को भरना है खुद से मुझे

खुद की कमजोरियों को

खुद की ताकत से भरना है मुझे

अपने डर को अपने विश्वास से

भरना है मुझे


खुद से इतना प्यार करना है

की मुस्कान बन के छलकता रहे

खुद की रोशनी से अंदर के

अंधकार को मिटाता रहे

इतना गहरा जाना है की

अंदर के भगवान को बाहर लाना है


अपने अंदर ही डूब कर तैरना

सीखना है मुझे

अपना ही प्रिय अपना ही प्रियतम

बनना है मुझे

कर लूँ खुद से खुद की बातें इतनी

की खुद अपनी दुनिया बन जाऊँ मैं

ऐसा तारा बन के टूटूं

की खुद के लिए दुआ बन जाऊँ मैं...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Preeti Gupta

Similar hindi poem from Inspirational