STORYMIRROR

Vivek Kumar

Inspirational

4  

Vivek Kumar

Inspirational

मां तुझे सलाम

मां तुझे सलाम

1 min
348


जिस

वतन ने

हमें प्यार दिया

उस वतन पे हमें नाज है।।


जिस

वतन ने

हमें महफूज किया

उस वतन पे हमें नाज है।।


जिस

वतन को

दासता से मुक्त किया

उस देश भक्त पे हमें नाज है।।


जिस

वतन ने

मां का आंचल दिया

उस ममता पे हमें नाज है।।


जिस

वतन की

आजादी के लिए 

प्राणों की आहुति तक दी

उन देशप्रेमी के जज्बे पे हमें नाज है।।


जिस 

वतन ने

समरसता का 

पाठ सिखलाया

उस वतन पे हमें नाज है।।


जिस

वतन में

रंग रूप भेष भाषा

सभी को मिलता मान

उस देश पे हमें नाज है।।


जिस

वतन ने हमें

सबकुछ दिया

लहू से कर्ज चुकाएंगे

देश प्रेम के जज्बे को और बुलंद बनाएंगे।।


जिस

वतन का

सबसे बड़ा संविधान

लोकतंत्र जिसकी शान

वो भारत देश महान वो भारत देश महान।।


वतन

हमारी आन

हमारा सम्मान है

उस मां को हमारा सलाम

वंदे मातरम् वंदे मातरम् वंदे मातरम्।।

 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational