STORYMIRROR

Jyoti Khari

Inspirational Children

4  

Jyoti Khari

Inspirational Children

मां: खूबसूरत एहसास...!!!!

मां: खूबसूरत एहसास...!!!!

1 min
320

कभी छोटे थे

बचपन था नादानी थी

आज जब वक्त के तराजू में खुद को देखा

तो पाया

बची थी बचपन की वो यादें

कुछ मां के प्यार की निशानी थी

मेरी हर सफलता का कारण मेरी मां है

याद है मुझे

कितने सपनों की लाश जलाई

दी कितनी कुर्बानी थी

मेरी मां की तो सिर्फ समर्पण की कहानी थी

मां है मेरे पास

ये ही मेरे लिए पर्याप्त है

माँ सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है

मेरी मां से मेरी सांस है

जीवन की डोर उनसे है

उनसे ही जीवन जीने की आस है

मेरी हर खुशी तब तक है

जब तक मेरी मां मेरे पास है

जब भी हताश हुई, जब भी निराश हुई

दिया मेरी मां ने मुझे विश्वास है

माँ खुद में ही कितना खूबसूरत सा एहसास है

मेरी मां संपूर्ण जगत में सबसे खास है...!!!! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational