STORYMIRROR

OM PRAKASH JHA

Abstract

4  

OM PRAKASH JHA

Abstract

लॉकडाउन

लॉकडाउन

1 min
815

लॉकडाउन का साथ निभाना होगा 

कोरोना वायरस को भगाना होगा

मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है ये 

इस दुश्मन को अब निपटाना होगा 


21 दिन घर से नहीं निकलना होगा 

इस लड़ाई में सबको साथ चलना होगा 

कोरोना का प्रकोप अब बढ़ने लगा है 

इस प्रकोप को अब कम करना होगा 


देश का जिम्मेदार नागरिक बनना होगा 

इस समस्या को अब समझना होगा 

खतरा अब बहुत बढ़ चुका है यारों 

अपनी समझदारी का उपयोग करना होगा 


लोगों को जागरूक अब बनाना होगा 

इस वायरस के बारे में सबको समझाना होगा 

मानव का अस्तित्व कहीं खत्म ना हो जाए 

मानव का अस्तित्व अब बचाना होगा


अपनी एकजुटता को अब दिखाना होगा 

अपनी निडरता को अब बतलाना होगा 

लॉकडाउन का साथ निभाना होगा 

कोविड-19 को अब भगाना होगा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract