STORYMIRROR

OM PRAKASH JHA

Others

4  

OM PRAKASH JHA

Others

देखो वसंत आ गया

देखो वसंत आ गया

1 min
345

हर तरफ एक नयी उमंग है छायी हुई 

देखो तो वसंत ऋतु अब आ गया है। 

चारों ओर देखो खुशहाली छायी हुई 

हम सबके मन को देखो ये हर्षा गया है। 


ऋतुओं क़ा राजा इसी को कहते हैं यारों 

ये एक नयी उमंग मन में ला देता है। 

सर्दी के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है। 

बागों में बहार देखो वसंत ला देता है। 


वसंत क़ा इंतजार तो बाग के माली को भी होता है

वसंत से प्यार तो देखो फूलों की डाली को भी होता है। 

वसंत के आते ही प्यार क़ा खुमार चढ़ने लगता है। 

वसंत के आते ही शाखों पर फूल भी खिलने लगता है। 


सच पूछो तो वसंत ऋतु प्रकृति की शान है। 

सच बोलूं तो वसंत ऋतु इस धरती की जान है। 

वसंत के आने से चेहरे पर रौनक मिलने लगती है। 

वसंत आने के साथ ही त्यौहारों की खुशियाँ मिलने लगती है। 


वसंत ही सही मायनो में प्रकृति क़ा शृंगार है। 

इसलिए तो सब ऋतुओं से ज्यादा इस वसंत से प्यार है। 

काश की हर ऋतु वसंत ऋतु के जैसा होता। 

फिर ये धरती ही स्वर्ग से ज्यादा प्यारा होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन