STORYMIRROR

अंजलि सिफ़र

Inspirational

3  

अंजलि सिफ़र

Inspirational

लक्ष्य पाना है तो

लक्ष्य पाना है तो

1 min
271


लक्ष्य पाना है तो रस्ते में न रुक तू हार कर

लक्ष्य पाना है तो दरिया मुश्किलों का पार कर


कामयाबी जो न पहली बार आई हिस्से में

लक्ष्य पाना है तो कोशिश फिर से तू एक बार कर


उतरेगा सागर में जब तो आएँगे तूफ़ान भी

लक्ष्य पाना है तो हिम्मत को ही तू पतवार कर


इम्तहां वो बर्छियाँ हैं जो तराशेंगी तुझे

लक्ष्य पाना है तो इनसे तेज़ अपनी धार कर


सिर्फ़ सपने देखने से किसको क्या हासिल हुआ

लक्ष्य पाना है तो उठकर सपनों को साकार कर


ज़िन्दगी में ख़ुद ब ख़ुद मिलता नहीं कुछ भी कभी

लक्ष्य पाना है तो मेहनत से न तू इंकार कर


हर कदम पर रोकेंगे सब पत्थरों से रास्ता

लक्ष्य पाना है तो हर पत्थर को तू मीनार कर




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational