STORYMIRROR

कुछ सवाल

कुछ सवाल

1 min
15K


आज कुछ शब्द मेरी कलम में आए है

जो मेरे दिलो दिमाग में कुछ यूँ छाए है

कुछ लोग जला देते हैं हर बात पर पुतला

क्या वे किसी ग़रीब से दो वक्त की रोटी पूछ कर आए है।

आज कुछ शब्द...


ज़रा-ज़रा सी बात पर हजार रुपया ये खर्च कर ये आए है

अपनी नादान सी हरकत पर खूब इठलाए है

आज भूखा ही सो गया एक परिवार ग़रीब का,

क्या चन्द अन्न के दाने उसे दे आए है।

आज कुछ शब्द...


फूल माला लिए सड़को पर हर दिन नजर ये आए है

जय-जय बोल और हाथ मिलाकर खूब खिल खिलाए है

शहीद हुआ है लाल सरहद पर जिस माँ का,

उस माँ के आँसू क्या हथेली में समेट लाए है।

आज कुछ शब्द मेरी कलम में आए है

जो मेरे दिलो-दिमाग में कुछ यूँ छाए है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational