कुछ हमें करके दिखाना होगा
कुछ हमें करके दिखाना होगा
ख्याली पुलाव तो पका लता है हर कोई,
मगर मेहनत का मीठा फल पाना होगा।
बिना हाथ हिलाये मिलता नहीं कुछ यहां,
कोशिशों को हमें ही कामयाब बनाना होगा।
कुछ हमें करके दिखाना होगा।
कहने और करने में फर्क होता है बहुत,
मगर जो कहा है हमने उसे करके दिखाना होगा।
माना आयेंगी राहों पर कठिनाई बहुत,
परेशानियों को हमें ही हराना होगा।
कुछ हमें करके दिखाना होगा।
शौर्य की नहीं कोई है तुझमें कमी,
मान ले मुश्किलों से हारना तूने सीखा ही नहीं।
टूटकर तो बिखर जाता है आसानी से हर कोई,
तुझे टूटकर खुद का फिर संवारना होगा।
कुछ हमें करके दिखाना होगा।
