STORYMIRROR

ramsingh rajput

Abstract

4  

ramsingh rajput

Abstract

कोशिश कर

कोशिश कर

1 min
534

कोशिश कर हल निकलेगा

आज नहीं तो कल निकलेगा

अर्जुन के तीर सा सध

मरुस्थल से भी जल निकलेगा


मेहनत कर पौधों को पानी दे

बंजर जमीन से भी जल निकलेगा

ताकत जुटा हिम्मत को आग दे

फौलाद का भी बल निकलेगा


जिन्दा रख दिल में उम्मीदों को

गरल के समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा

कोशिश जारी रख कुछ कर गुजरने की

जो है आज थमा थमा सा चल निकलेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract