कोई भी मौसम आए
कोई भी मौसम आए
कोई भी मौसम आए और जाए,
मेरा दिल तेरे लिए ही धड़केगा
बदल जाए ज़माना,
तेरा दीवाना न बदलेगा।
मैंने तुझसे, जो वादा किया,
तेरा आशिक निभाएगा।
मुझ पर भरोसा कर लो ! तुम,
तुम्हें इतना यकीन कौन दिलाएगा ?
तुमको मुझसे अच्छा मिल जाएगा,
मेरे जैसा तुम को कौन चाहेगा ?
मेरे सब्र का कितना इम्तिहान लोगी,
तेरे दिल की बात जानता हूंँ,
फिर भी मेरी चेतना तुझसे कहती है,
ज़िंदगी के हर मोड़ पे मुझे याद करके तुम रोओगी ।
दिल की बात जुबाँ पे आई है, बन जाओ ! जीवनसंगिनी
नहीं तो तेरा दीवाना चला जाएगा।

