STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

कल नहीं आयेगा

कल नहीं आयेगा

1 min
329

अब तो इस भ्रम से

बाहर निकलिए,

कि कल भी आयेगा

ये ख्वाब मत पालिए।

आज ही आज रहेगा

सदा वर्तमान रहेगा,

जो कल का इंतज़ार करेगा

वो बहुत पछताएगा।

अपना आज भी गँवाएगा,

फिर बहुत पछताएगा,

मगर हाथ कुछ नहीं आयेगा,

सदा सर्वदा आज ही आज

बस नजर आयेगा,

कल का इंतजार

बस दिवास्वप्न है,

कल भी आयेगा

ये किसी के वश में कहाँ है?

बस आज ही आज नजर आयेगा

क्योंकि कल कभी नहीं आयेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational