खुद से प्यार
खुद से प्यार
खुद से प्यार कर,
खुद को खुद से चुरा ले।
व्यस्त जिंदगी में
कुछ पल अपने बनाले।
जीवन की बगिया में
खुशबू सजा ले ।
काँटों में भी ख़ुशी के
गुल खिला ले ।
निज सपने संजो कर,
नई राह बनाले।
रंग बिरंगे पंख लगा
मंजिल नई पा ले।
ज़माने को खुशियाँ दे कर
खुशियाँ बढ़ा ले ।
खुद से प्यार कर,
खुद को ईश्वर से मिला ले।