STORYMIRROR

Mangilal 713

Inspirational

4.5  

Mangilal 713

Inspirational

काव्य का राज़

काव्य का राज़

1 min
502

शायरी होती है शायर का खजाना

कविता से होती है कवि की पहचान

लेखनी में लिख दिया शब्दो का हर सार

कहानी में बता दिया जीवन का भी सार


आत्मकथा में कह रहा अपने जीवन का ही राज

जीवनी में कह रहा किसी के जीवन का हर राज

कर ली यात्रा किसी जगह की

शब्दो में लिख डाला यात्रा वृत्तान्त को


गीत, गज़ल और शायरी लिखते है भजन

पहचान अपनी बनाते है काव्य में अनुपम

काव्य की पहचान होती है कवियों से

होते है जीवन ये कवि काव्य के

जीवन होते कवि काव्य का


कम शब्दो में लिख देते ये पूरे संसार को

अब मत पूछिए आप हमसे

अल्फाज कहां से मैं ये ले आया

कुछ सीख लिया दूसरो से

कुछ अपना अंदाज बता आया


कवि, काव्य और लेखनी

कवियों की पहचान

सुना रहा मैं आपको

हर काव्य की दास्तान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational