STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Abstract Classics Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Abstract Classics Inspirational

जिया जले

जिया जले

1 min
592

जलन भी गजब की चीज होती है 

किसी की उन्नति देख कर होती है

किसी के चेहरे से जब नूर टपकता है

ये दिल ना जाने क्यों जलने लगता है 

कोई अपनी मेहनत से आगे बढता है

आसमां पे कामयाबी की दास्तां लिखता है

उसकी उन्नति के सोपानों को देखकर 

ये दिल बेसाख्ता धीरे धीरे जलता है 

जब कोई पड़ोसन "छमिया भाभी" सी 

"इनसे" मुस्कुरा कर खूब बातें करती है 

और "ये" भी पूरे तल्लीन हो बतियाते हैं

तो कसम से तन बदन में आग जलती है 


जब किसी पड़ोसी का कोई होनहार बच्चा

बोर्ड की परीक्षा में मैरिट लिस्ट में आता है 

और अपना "डब्बू" गोल गोल अंडा लाता है 

तो ये दिल ईर्ष्या में जलकर राख हो जाता है 


जब ऑफिस में "कुलीग" का प्रमोशन होता है

ना जाने क्यों ये दिल जार जार रोता है 

जब पड़ोस में कोई भव्य मकान बनता है 

तब भी इस दिल के कोने में कुछ तो जलता है।

 

दिल की तो आदत पड़ गई है जलने की 

बात बात पर सुलगने, आंखें भिगोने की 

क्योंकि हम अपने दुख से दुखी नहीं हैं 

बल्कि दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी हैं 


बस, यही कारण है जिया जलने का 

जब हम औरों के सुख में मुस्कुरायेंगे 

मेरा दावा है कि उसी दिन से देख लेना 

इस दिल के सारे दुख दर्द दूर हो जायेंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract