STORYMIRROR

Shubhangi H. Kore

Inspirational

4  

Shubhangi H. Kore

Inspirational

जिन्दगी

जिन्दगी

1 min
426

आओ लगालो , जिन्दगी को गले 

चाहे साथ हमे किसी का मिले ना मिले ।


सुख दु:ख तो हमेशा आते रहेंगे 

मुश्किलों के बादल गरजते रहेंगे 

फिर भी सपनों की तलाश मे आओ चले 

चाहे साथ हमे किसी का मिले ना मिले ।।१।।


हौसलों को अपने बुलंद रखिये 

सत्य की राह पर कदम रखिये 

जारी रखिये कोशिशों की सिलसिले 

चाहे साथ हमे किसी का मिले ना मिले ।।2।।


हिम्मत के पर लगाकर लगालो उडान 

लबो पर रखो हमेशा मीठी मुस्कान 

ढूँढ लेना चान्द को आसमां के तले 

चाहे साथ हमे किसी का मिले ना मिले ।।3।।


तूफानों से डरकर कभी ना मानो हार 

धीरज से मझधारा मे चलाओ अपनी पतवार 

फिर हर हाल मे पाओगे अपनी मंजिले 

चाहे साथ हमे किसी का मिले ना मिले ।।४।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational