STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

जिंदगी के सवाल

जिंदगी के सवाल

1 min
217


जिंदगी क्या है?

हम सबके के लिए इसका 

न केवल अलग अलग जाल है,

बल्कि सवालों का मकड़जाल है

पर हर सवाल का हल भी तो

इसी जिंदगी में मिलता है,

यह अलग बात है

कि हमें समझ नहीं आता है,

हम खुद भ्रमित रहते हैं,

जिंदगी को सिर्फ सवालों का ही

बड़ा कारक समझते हैं

जिंदगी से मिलते जवाब को

न तो हम स्वीकार करते हैं,

और न ही सम्मान करते हैं।

बस इसीलिए हमारे लिए जिंदगी

सिर्फ सवालों का पुलिंदा है।

पर कभी यह भी तो सोचिए

कि जिंदगी के सवालों के दम पर ही हम जिंदा हैं

वरना इस जीवन की न कोई अदा है।

बस जिंदगी के सवालों का 

मिलता है जो भी जवाब

उसे भी महसूस कर समझिए

पढ़िए और खुले मन से स्वीकार कीजिए।

तब देखिए जिंदगी के सवाल आपको भाने लगेंगे,

आप खुद उसके सवालों के गुण गाने लगेंगे

जिंदगी के हर सवाल को अपनाने लगेंगे

जिंदगी के नाम पर नाचने गाने लगेंगे। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract