STORYMIRROR

kavita Chouhan

Inspirational

4  

kavita Chouhan

Inspirational

जीवन रंग

जीवन रंग

1 min
250


जीवन ये हर रंग दिखलाता

हर्ष तो कभी दर्द दे जाता

पाठशाला ये है अनोखी

सबकी धैर्य परीक्षा होती।


है सफल वही गुणीजन बड़ा

परिश्रम जिसके हाथों जड़ा

थककर कभी न तुम हारना

लक्ष्य को ही सर्वोच्च मानना


आयु निशा की विरले होती

अँधियारी,अज्ञानता की सी

दीप ज्ञान श्रम का जलाना

आलोक सम्मुख सर्वत्र पाना


भय तो कभी राह भटकाता

चलते हुये पग रुक जाता

मार्ग में अवरोध सा भरा

हॄदय में धर साहस बड़ा


पग को न यूँ डगमग करना

नव उत्साह तब स्वयं में भरना

शूल पथ से छँट जायेंगे

इक नई राह दिखलायेंगे।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational