STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

3  

Sudhir Srivastava

Abstract

जीवन के रंग

जीवन के रंग

1 min
269

जीवन की दुनिया 

बहुरंगी है।

जीवन में सुख दुख के बादल है

सुंदर आशा और

घोर निराशा भी है

अपने पराये दोस्त दुश्मन

इस जीवन के साये में हैं।


जीवन ने

अमीरी गरीबी, जाति धर्म

निंदा नफरत,

प्यार, इकरार, तकरार

मिलन, विच्छेद के

रुप भी दिखाये है।


सद्भाव, सांप्रदायिकता,

एकता, भाईचारा

हिंसा, अनाचार, अत्याचार

भ्रष्टाचार, शिष्टाचार

षड्यंत्र, आडंबर, स्वर्ग नरक के रुप भी

इसी जीवन ने दिखाए हैं।

इस जीवन के अनोखे रंग ने

चाहे, अनचाहे रंग हमें

समय समय पर दिखाए हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract