STORYMIRROR

Anil Kumar Mafatlal Samaucha

Inspirational

3  

Anil Kumar Mafatlal Samaucha

Inspirational

हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं

1 min
330

हम साथ साथ हैं।

कंधे से कंधा मिलाके चलना है, हाथों में हाथ है।


धर्म जाति से उपर उठकर देशप्रेम का गाएं गाना,

राष्ट्रवाद जगाके दिल में हैं दुनिया को हमे दिखाना।

हमे लडाए आपस में , किस की बिसात है ?

हम साथ साथ हैं।

कंधे से कंधा मिलाके चलना है, हाथों में हाथ है।


राजगुरु, भगत, सुखदेव जैसे वीरों का ये भारत है,

देश कि खातिर प्राण गंवाए ये मिट्टी की जिद्दत है।

अनेकता में भी एक बनके दुश्मन को दी मात है।

हम साथ साथ हैं।

कंधे से कंधा मिलाके चलना है, हाथों में हाथ है।


उत्तर – दक्षिण, पूरब –पश्चिम सभी ओर से पहरा है,

बाहरी ताकत तोड न पाए, प्यार हमारा गहरा है।

मिलजुलकर रहना सब को, कोई भी धरम या ज़ात है।

हम साथ साथ हैं।

कंधे से कंधा मिलाके चलना है, हाथों में हाथ है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational