STORYMIRROR

हिंदी स्वागत गीत

हिंदी स्वागत गीत

1 min
29.5K


इस देश के हम बालक

गाँव गाँव से आये हैं

हिंदी का संदेश पहुँचाना

यही हमारा नारा हैं ।

सु स्वागतम, सु स्वागतम ।


अलग रहेगा राज्य हमारा

अलग रहेगी वेशभूषा

अलग रहेगी रोटी हमारी

अलग नही होगी हिंदी भाषा ।

सु स्वागतम, सु स्वागतम ।


आज अवसर हिंदी दिन का

मौका हम उठाएँगे

नही रुकेंगे, प्रचार करेंगे

हिंदी दिन मनाएँगे ।

सु स्वागतम, सु स्वागतम ।


हिंदी भाषा को हम बालक

गाँव तक पहुँचाएंगे

यही मंत्र है आज हमारा

यही हमारा नारा है ।

सु स्वागतम, सु स्वागतम।


हिंदी का रिश्ता जोड़ना है

हिंदी भाषा कभी भूलना नही

हिंदी से प्यार बढ़ाना है

नई दिशा में लाना है।

सु स्वागतम, सु स्वागतम


हिंदी भाषा सबकी भाषा

यही मंत्र हमें देना है

सभी भाषा के साथ हमारा

नाता गहरा रहता है।

सु स्वागतम, सु स्वागतम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama