हिंदी की अभिलाषा
हिंदी की अभिलाषा
यह मेरी प्यारी भाषा।
सभी को सीखने की अभिलाषा।
जिसमें मैंने सीखे न ट ख ट।
इसमें बात करता झ ट प ट।
गोपन मन को दे दी भाषा।
हिंदी मेरी प्यारी भाषा।
इसको कबीर ने अपनाया।
मीराबाई ने मान दिया।
आजादी के दीवानों ने।
इस हिंदी को सम्मान दिया।
भारत की आशा है हिंदी।
मेरी प्यारी भाषा है हिंदी।
आओ हिंदी में पढ़े-लिखे।
करें काम सारे हिंदी में।
जिसका सौंदर्य एक बिंदी में।
यह मेरी प्यारी भाषा।
सभी को सीखने की अभिलाषा।
