STORYMIRROR

Vimla Jain

Comedy

4  

Vimla Jain

Comedy

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की परिणाम

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की परिणाम

2 mins
30

बेवफाई के साए कुछ इस तरह नजर आते हैं ‌; 

1,शादी का पहला साल

यह तुम्हारी मीठी-मीठी बातें मुझको बहुत बहलाती है।

इस सबसे तुम मुझको बहुत प्यारी लगती हो।

जिंदगी भर तुम ऐसे ही हंसती रहो, ऐसे ही मुस्कुराती रहो, दिल से हमेशा यह दुआ निकलती है।

जो कसमे वादे हमें निभाई हैं जिंदगी भर हम निभाते रहेंगे अपने प्यार की गाड़ी ऐसे ही चलाते रहेंगे।

2,शादी का दूसरा साल

हकीकत से सामना

कसमों की वो मीठी बातें, 

अब बेमानी सी लगती हैं। 

वो वादे जो किए थे संग-संग चलने के, 

अब कांच की तरह टूटे पड़े हैं। 

आँखों में वो चमक नहीं, 

लबों पे वो मुस्कान नहीं। 

हर रात किसी और के ख्वाब, 

हर सुबह नए अरमान नहीं। 

ऐसा लगता है

रिश्ते की दीवारें दरकने लगी, 

दिल की सरहदें सिमटने लगीं। 

प्यार का जो एहसास था गहरा, 

अब वो कहीं खोने लगा। 

सच्चाई जब सामने आती है तब सच का सामना करना मुश्किल है, अपने छले जाने का एहसास होता है ।

झूठ की ओट में जीना भी। 

जो पास है वो अपना नहीं।

जिसे अपना माना था वह तो दूर हो गया है।

बेवफाई के जंगल में खो गया है उसको भी जो दूर है वो हासिल नहीं। 

क्या प्यार बस एक खेल है, 

या बस इच्छाओं का मेल है? 

जो कल तक था अमूल्य, 

वो आज एक सौदा है! 

अंत में जब पता लगता है ‌

दोनो दिलों में सूनापन, 

और रिश्तों में दरारें हैं। 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की आग में, सब स्वाहा हो रहा है, प्यार की राख बाकी है।

जब तक जिंदगी में वापस अक्ल आती है तब तक जिंदगी की शांति स्वाहा हो जाती है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Comedy