STORYMIRROR

Ayush Verma

Romance

3  

Ayush Verma

Romance

एक दफ़ा मुझसे प्यार करके तो देखो

एक दफ़ा मुझसे प्यार करके तो देखो

1 min
145

यादों में तुम्हारे कितने आँसू बहाए है
एक बार उन रातों से पूछ कर तो देखो,
दिल की धड़कनो में बस तुम्हारा ही नाम है,
इसे एक दफ़ा पढ़ कर तो देखो... 

मरना छोड़ो हम तुम्हारे खातिर जीने को तैयार है,
चाँद तारों की बातें क्या करते हो,
हम तुम्हारे आँसुओं को मोतियों सा
पिरो कर हार बनाने को भी तैयार है... 

बेशुमार इश्क़ है तुमसे
एक बार इसे महसूस कर के तो देखो,
एक दफ़ा मुझसे प्यार करके तो देखो...

ऊब गया हूँ इस अकेली जिंदगी से
अब तुम्हारा साथ चाहिए,
दरिया न सही चाहत का,
बस तुम्हारे प्यार का एक कतरा चाहिए... 

एक बारी मुझे अपना
हाथ थामने की इजाज़त दे कर तो देखो,
नहीं है ये जिस्मों वाला प्यार,
मेरी आँखो में झाक कर तो देखो,
एक दफ़ा मुझसे प्यार करके तो देखो..
एक दफ़ा मुझसे प्यार करके तो देखो... 






विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance