STORYMIRROR

Swati Kumari

Tragedy

4  

Swati Kumari

Tragedy

एक अनजान रास्ता

एक अनजान रास्ता

1 min
300

एक अनजान रास्ता है

और सफर काफी लंबा है

कही दूर कोई सूरज नज़र आता हैं

हर सुबह

बस उसकी रौशनी में खो जाने को

मैं भी एक कदम बढ़ा देती हूँ हर रोज

अनजाना सा ही सही।


क्या करूँ उस रौशनी से इतर नही हैं

 मेरा वजूद 

उसके नज़दीक जाकर

इस दिल को सुकून जो मिलना है

खबर इसे भी है औऱ जमाने को भी

की वहाँ जाकर बस

राख हो जाना है।


हूँ पुतला मिट्टी का मिट्टी में ही तब्दील 

हो जाना हैं।

फिर भी न जाने क्यो 

उस ओर चलती ही जा रही हूँ।


न जाने सपना है 

या मुझे अपनो से 

से दूर बहुत दूर ले जाने की कोई साज़िश।


किसी दुश्मन का तो हाथ

भी नहीं लगता इसमें

ये तो ऊपर वाले ने लकीर नमक

कहानी जो गड़ दी है

गदेली में....


मैं बस चलती चली जा रही हूँ

चलती जा रही हूँ वहाँ जाकर खो जाने को

उस रौशनी में भस्म हो जाने को।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy