STORYMIRROR

Vajid Khan

Inspirational

3  

Vajid Khan

Inspirational

दृढ़ संकल्प

दृढ़ संकल्प

1 min
335

उठ खड़ा हो और लगा ले

हौसलों के पर

ठान ले तुझको है जीना

ऊंचा उठा के सर


राह कितनी भी जटिल हो,

रुकना तुझे मना है

कंधे पर हो बोझ कितना,

झुकना तुझे मना है


पहाड़ को मिट्टी समझ

और चट्टान को पत्थर

ठान ले तुझको है जीना

ऊंचा उठा के सर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational