STORYMIRROR

Mahebub Sonaliya

Inspirational

2  

Mahebub Sonaliya

Inspirational

दिन को अच्छा न लगे रात को अच्छा न लगे

दिन को अच्छा न लगे रात को अच्छा न लगे

1 min
13.5K


दिन को अच्छा न लगे रात को अच्छा न लगे
आज भी ग़म  जो किसी का मुझे अपना न लगे
जिंदगी मैं तो तेरे बोझ से झुक जाता हूँ
लोग कहते है मगर मुझको ये सजदा न लगे।
है कोई जो मेरी नज़रों  में छुपा बैठा है
वो जो अपना न लगे और पराया न लगे।
आईने से भी  ग़लतफ़हमी  तो हो सकती है।
मेरे जैसा है मगर ये मेरा चहेरा न लगे।
है कमी कोई या मश्शाक हुआ है महबूब 
इश्क की राह इसे आग का दरिया न लगे।


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍

Similar hindi poem from Inspirational