STORYMIRROR

Vivek Kumar

Inspirational

4  

Vivek Kumar

Inspirational

दिलों की मेलजोली यही है सच्ची

दिलों की मेलजोली यही है सच्ची

1 min
298


जीवन के बयार में, उड़ रही प्रेम की बोली,

लोग हो गए सेल्फिस वेल्फिस, तंग हो गई टोली,

नहीं रहा अब नाज और नखरा, कैद हो गई लोली,

बदल रही फिज़ा, खो रही दोस्तों की खोली,

प्यार के दो मीठे बोल के लिए, तरस रही आली,

दिल से दिलों की टोली,यही है सच्ची होली,

दिलों की मेलजोली यही है सच्ची होली।


जीवन पथ पर अग्रसर संघर्ष रूपी पथिक को,

न खाने को फुर्सत ही है,न अपनों के लिए वक्त,

इस आपाधापी ने संबंधों में घोला विष,

प्यार ने छोड़ी राह, कड़वाहटों ने दामन थामा,

साल भर के गीले शिकवे मिटाती, रंगों की लाली,

दिल से दिलों की टोली यही है सच्ची होली,

दिलों की मेलजोली यही है सच्ची होली।


रिश्तों में आई दरार भरती, हमारी रंगों की थाली,

हर चेहरे पर रंग चढ़ाती उसकी यही खासियत निराली,

हर सूखे चेहरे पर लाती, मुस्कान की लाली,

बड़ी निराली बड़ी सुहानी खुशियों की गोली,

दिल के ढीले तारों को कसकर, बजाती शरगम की ताली,

दिल से दिलों की टोली यही है सच्ची होली,

दिलों की मेलजोली यही है सच्ची होली।


सादगी और विश्वास का प्रतीक है हमारी होली,

रंगों से रंग मिलकर दोस्तों दुश्मन भी गले मिल जाते है,

का पावन संदेश जन जन तक फैलती,

भाईचारे संग दिलों का संगम यही है इसकी बोली,

अनोखा अनूठा विश्वास से भरा है हमारी होली,

दिल से दिलों की टोली यही है सच्ची होली,

दिलों की मेलजोली यही है सच्ची होली।।

       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational