STORYMIRROR

Richa Goswami

Abstract

4  

Richa Goswami

Abstract

देवताल शिव मंदिर

देवताल शिव मंदिर

2 mins
363

रीवा शहर में एक ही पत्थर में बना हुआ विशाल मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण रातों-रात हुआ और इसे स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने बनाया है। लोगों की मानें तो यहां पर शिवलिंग का उत्पत्ति हुई थी। यह शिवलिंग दिन में चार बार रंग बदलता है।

मंदिर के बारे में एक किदवंती है कि शिव के परम भक्त ने शिव के दर्शन की जिद की। इसके बाद स्वयंभू ने भगवान यहां पर मंदिर बनाने के लिए स्वयं विश्वकर्मा भगवान को आदेशित किया था। इसके बाद रातोंरात विशाल मंदिर का निर्माण हुआ। यह मंदिर एक ही पत्थर पर बना हुआ अदभुत मंदिर है। इसमें कहीं जोड़ देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा कहा जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर विशाल मंदिर बना हुआ मिला। लेकिन किसी ने यह नहीं देखा कि मंदिर का निर्माण कैसे हुआ।

इस शिवलिंग के बाद रीवा रियासत के महाराजा ने चार अन्य मंदिरों का निर्माण कराया। एक मान्यता यह भी है कि इस मंदिर के नीचे एक अन्य मंदिर है और इसमें मणि होने की बातें कही जाती हैं। इसी वजह से मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया गया। बहरहाल मंदिर से भक्तों की आस्था जुड़ी हुई और प्रतिवर्ष यहां तीन मेले लगते हैं और इनके दर्शन बिना चारों धाम की यात्रा पूरी नहीं हो पाती। मंदिर में सावन माह और महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और पूजन-अर्चन करते हैं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract