STORYMIRROR

Avinash Ranjan

Inspirational

4  

Avinash Ranjan

Inspirational

डरना नहीं लड़ना है

डरना नहीं लड़ना है

1 min
307

कोरोना बीमारी एक महामारी

डरना नहीं लड़ना है ,

अमूल्य योगदान अपना भी 

मानवता के लिए करना है । 

कोरोना बीमारी एक महामारी

डरना नहीं लड़ना है I


घर पे रहकर काम करना है

दूसरों की मदद हर- बार करना है ,

स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिस, और डॉक्टरों का

दिलों से सम्मान करना हैं।

कोरोना बीमारी एक महामारी

डरना नहीं लड़ना हैं।


दो गज की दूरी 

मुँह पर मास्क लगाना है ,

साफ-सफाई आस-पास रखकर

गंदगी साफ- करना है

कोरोना बीमारी एक महामारी 

डरना नहीं लड़ना हैं।


रात अँधेरी हैं तो क्या

फिर से ऊजाला भी आएगा,

बस दिलों में प्रेम रखकर 

हिम्मत कम नहीं करना हैं।

कोरोना बीमारी एक महामारी

डरना नहीं लड़ना हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational